16 अगस्त 2025
सतगुरुदेव जी के आशीर्वाद से, संगत समतावाद ट्रस्ट हरिद्वार को सेवा कार्यों की कड़ी में हाल ही में गाँव सुभाषगढ़ के एक प्रेमी भाई की स्वास्थ्य-संबंधी मदद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो गंभीर रूप से बीमार थे।”
उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, उन्हें स्वामी भूम्यानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया और यथासंभव उनकी चिकित्सा का प्रबंध किया गया। इस दौरान हर संभव प्रयास किया गया कि उन्हें उचित उपचार और देखभाल मिल सके।
दुर्भाग्यवश, पूरी कोशिशों के बावजूद, वे अपना शरीर छोड़कर परमात्मा की शरण में विलीन हो गए। पूर्ण विश्वास है कि गुरुदेव की कृपा से उन्हें अगले जन्म में एक श्रेष्ठ जीवन प्राप्त होगा और गुरुदेव सदैव उनकी आत्मा का मार्गदर्शन करेंगे।
जैसे गुरुदेव ने भी अपने जीवन काल में हिकमत का कार्य किया, उसी से प्रेरणा लेकर संगत समतावाद ट्रस्ट ने चिकित्सा सेवा को समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण स्वरूप माना है। ट्रस्ट समाज की सेवा में सदैव तत्पर है और गुरुदेव की प्रेरणा से भविष्य में भी ऐसे ही कार्यों के लिए संकल्पित है।