संगत समतावाद ट्रस्ट हरिद्वार – शिक्षा एवं रोज़गार सेवा

दिनांक 22 जुलाई , 2025

सतगुरुदेव जी के आशीर्वाद से, संगत समतावाद ट्रस्ट हरिद्वार समाज में शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। गुरुदेव सदैव कहते हैं कि “शिक्षा और रोज़गार की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है”।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, ट्रस्ट ने हाल ही में एक योग्य विद्यार्थी की मदद की, जो स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ सिविल सेवा की तैयारी भी कर रहा है। विद्यार्थी की पारिवारिक परिस्थिति को देखते हुए, गुरुदेव महाराज जी की प्रेरणा से ट्रस्ट ने उसके कॉलेज की फीस और परीक्षा आवेदनों शुल्क का भुगतान किया और भविष्य में भी यथासम्भवः सहायता करेगा ।

यह सहायता किसी व्यक्तिगत निर्णय से नहीं, बल्कि ट्रस्ट की समिति द्वारा की गई जाँच और अनुशंसा के आधार पर दी गई है। समिति ने विद्यार्थी की स्थिति का मूल्यांकन कर यह पाया कि वह वास्तव में इस सहयोग का पात्र है।
ट्रस्ट का संकल्प है कि गुरुदेव की प्रेरणा और आप सभी के सहयोग से भविष्य में भी इस प्रकार की सेवाएं आवश्यकता अनुसार जारी रहेंगी ताकि योग्य छात्र केवल आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित न रहे।

गोपनीयता और गरिमा के कारण, विद्यार्थी की पहचान यहाँ साझा नहीं की जा रही है।

Leave a comment



3+4 :

address icon

संगत समतावाद धर्मशाला – हरिद्वार
हिमालय डिपो, गली न.1, श्रवण नाथ नगर, हरिद्वार (उत्तराखण्ड)